Posted On:Wednesday, March 1, 2023
होली (Holi 2023) के त्योहार को लेकर हम सभी उत्साहित हैं। सनातन धर्म में हिंदू धर्म में इसका व्यापक महत्व है। पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होलिका दहन होता है। चैत्र मास की प्रतिपदा के अगले दिन होली खेली जाती है। होली से 8 दिन पहले होलाष्टक होता है। प्रचलित मान्यता के अनुसार होलाष्टक के 8 दिनों में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। यदि कोई इन दिनों में शुभ कार्य करता है तो उसे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। होलिका दहन के साथ होलाष्टक का समापन होता है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है। (Holi 2023) इस साल होलिका दहन 07 मार्च को होगा और रंगों का त्योहार 8 मार्च को है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल होलिका दहन की तिथि पर सुबह से ही भद्रा का साया रहेगा। कहा जाता है कि भाद्र काल में शुभ कार्यों से बचना चाहिए। होलिका दहन के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि पर एक नजर। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष होलिका दहन 07 मार्च 2023 को किया जाएगा और होली 08 मार्च को खेली जाएगी। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 07 मार्च को शाम 6 बजकर 24 मिनट से 8 बजकर 51 मिनट तक है. पूजा की कुल अवधि 2 घंटे 27 मिनट की होगी। भद्रा का मुख काल 7 मार्च को दोपहर 2 बजकर 58 मिनट से शाम 5 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। होलिका दहन का महत्व (Holi 2023) होलिका दहन को लेकर तरह-तरह की मान्यताएं हैं। एक प्रचलित मान्यता के अनुसार इस दिन पूजा के दौरान कुछ उपाय करने से व्यक्ति अपने जीवन में आने वाली कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा पा सकता है। इस दिन होलिका दहन से पहले भगवान नरसिंह की पूजा करने से व्यक्ति के सभी संकट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।(Holi 2023) ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बिना आरती के इनकी पूजा अधूरी मानी जाती है। इसलिए यदि आप अपने जीवन में आने वाली समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो होलिका दहन से पहले भगवान नरसिंह की पूजा करें और उनकी आरती उतारें।
उज्जैन और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
40 के बाद सुरक्षित वज़न घटाने के लिए 4 'कम प्रभाव वाले' प्रभावी वर्कआउट: जानें क्या कहती हैं फिटनेस कोच
Dev Diwali 2025 Date: 04 या 05 नवंबर, कब है देव दीपावली? यहां पता करें सही तिथि और शुभ मुहूर्त
अमेरिका में 4000 करोड़ का घोटाला, भारतीय मूल के CEO ब्रह्मभट्ट पर लोन फ्रॉड का लगा आरोप
लंबी सड़क यात्राओं के दौरान खतरनाक ब्लड क्लॉट्स को रोकने के लिए 3 'ज़रूरी' नियम
कानपुर में ‘नाककटवा’ की दहशत… आधा दर्जन लोगों की कट चुकी है नाक, पीड़ितों ने बताई पूरी कहानी
ऑस्ट्रेलिया में गेंद लगने के कारण युवा क्रिकेटर का हुआ निधन, शोक में है पूरा क्रिकेट जगत
भारत के इतिहास का स्वर्णिम दिन: 1 नवंबर, जब कई राज्यों का हुआ पुनर्गठन और जन्मीं 'मिस वर्ल्ड'
Stock Market today: गिरावट के साथ खुला बाजार; सेंसेक्स 84,750 पर, निफ्टी भी फिसला
Stock Market Today: लाल निशान के साथ खुले सेंसेक्स और निफ्टी; नाविन फ्लोरिन 13% चढ़ा, स्विगी 3% ऊपर, बंधन बैंक 6% गिरा
Opening Bell: हरे निशान में खुला शेयर बाजार! सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, Nifty 26,000 के आसपास; M&M फाइनेंस में 6% की तेजी
Aaj Ka Rashifal: आज तुला समेत 3 राशियों को होगा धन लाभ, धनु राशिवाले रहेंगे परेशान
Gold Rate: सोने का भाव 1.22 लाख रुपये से नीचे; क्या आज 24, 22, 18 कैरेट सोने के भाव बढ़ेंगे? जानें
Aaj Ka Rashifal: आज कर्क समेत 4 राशियों को मिल सकती है गुड न्यूज, पढ़ें 4 नवंबर 2025 का राशिफल
Aaj ka Panchang: आज वैकुंठ चतुर्दशी और मणिकर्णिका स्नान का बना संयोग, पढ़ें 4 नवंबर 2025 का पंचांग
Draupadi Interesting Fact: कब और कहां हुई द्रौपदी की मृत्यु? जानें पूर्वजन्म का रहस्य
फैक्ट चेक: लंगड़ाकर चल रहे इन युवकों का ये हाल यूपी पुलिस ने नहीं किया
3 नवंबर: अंतरिक्ष में पहला जीव, भारत रत्न और मुगल साम्राज्य का शिखर, यहां पढ़े आज का इतिहास
Aaj Ka Rashifal: आज मेष समेत 3 राशियों के धनकोष में होगी वृद्धि, पढ़ें 3 नवंबर 2025 का राशिफल
Aaj ka Panchang: आज सोम प्रदोष व्रत पर बना 5 अद्भुत योग का संयोग, शुभ-अशुभ समय जानने के लिए पढ़ें 3 ...
फैक्ट चेक: लव जिहाद की फर्जी कहानी के साथ वायरल हुईं बांग्लादेशी एक्ट्रेस की तस्वीरें
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ujjainvocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer