एयर इंडिया ने आज अचानक अपनी 16 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स का शेड्यूल बदल दिया है। इन फ्लाइट्स में लंदन, न्यूयॉर्क, वाशिंगटन और कनाडा जाने वाली उड़ानें शामिल हैं। एयरलाइन ने कुछ फ्लाइट्स को डायवर्ट किया है तो कुछ को वापस टेकऑफ हवाई अड्डे पर लौटाया गया है।
डायवर्ट और रद्द की गई प्रमुख फ्लाइट्स की सूची:
	
		
			| फ्लाइट नंबर | 
			रूट | 
			स्थिति | 
		
	
	
		
			| AI130 | 
			लंदन हीथ्रो - मुंबई | 
			वियना डायवर्ट | 
		
		
			| AI102 | 
			न्यूयॉर्क - दिल्ली | 
			शारजाह डायवर्ट | 
		
		
			| AI116 | 
			न्यूयॉर्क - मुंबई | 
			जेद्दा डायवर्ट | 
		
		
			| AI2018 | 
			लंदन हीथ्रो - दिल्ली | 
			मुंबई डायवर्ट | 
		
		
			| AI129 | 
			मुंबई - लंदन हीथ्रो | 
			वापस मुंबई आ रही है | 
		
		
			| AI119 | 
			मुंबई - न्यूयॉर्क | 
			वापस मुंबई आ रही है | 
		
		
			| AI103 | 
			दिल्ली - वाशिंगटन | 
			वापस दिल्ली आ रही है | 
		
		
			| AI106 | 
			नेवार्क - दिल्ली | 
			वापस दिल्ली आ रही है | 
		
		
			| AI188 | 
			वैंकूवर - दिल्ली | 
			जेद्दा डायवर्ट | 
		
		
			| AI101 | 
			दिल्ली - न्यूयॉर्क | 
			फ्रैंकफर्ट/मिलान डायवर्ट | 
		
		
			| AI126 | 
			शिकागो - दिल्ली | 
			जेद्दा डायवर्ट | 
		
		
			| AI132 | 
			लंदन हीथ्रो - बेंगलुरु | 
			शारजाह डायवर्ट | 
		
		
			| AI2016 | 
			लंदन हीथ्रो - दिल्ली | 
			वियना डायवर्ट | 
		
		
			| AI104 | 
			वाशिंगटन - दिल्ली | 
			वियना डायवर्ट | 
		
		
			| AI190 | 
			टोरंटो - दिल्ली | 
			फ्रैंकफर्ट डायवर्ट | 
		
		
			| AI189 | 
			दिल्ली - टोरंटो | 
			वापस दिल्ली लौट रही है | 
		
	
कारण: इजरायल और ईरान के एयरस्पेस बंद
एयर इंडिया ने बताया है कि इजरायल और ईरान के एयरस्पेस बंद होने के कारण इन फ्लाइट्स को डायवर्ट या रद्द करना पड़ा है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।